Fri. Nov 27th, 2026

Assistant Professor बनने के लिए UGC NET के अलावा दूसरा रास्ता State Eligibility Test (SET/SLET) है। UGC NET पूरे देश में मान्य है, जबकि SET सामान्यतः उसी राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में Assistant Professor की पात्रता देता है। दोनों का syllabus लगभग एक ही है, इसलिए UGC NET Library Science की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी राज्य SET के प्रश्नपत्रों से भी बढ़िया अभ्यास कर सकते हैं।

Besides UGC NET, the State Eligibility Test (SET/SLET) is a second route to Assistant Professor eligibility – usually valid within that state. Since both follow almost the same syllabus, state SET papers are excellent practice for UGC NET Library Science aspirants.

किन राज्यों के SET में Library Science है / States Offering LIS in SET

राज्य परीक्षा क्या उपलब्ध है Link
गुजरात / Gujarat G-SET (code 15) 2002 से प्रश्नपत्र और कुंजियाँ – देश का सबसे बड़ा खुला संग्रह G-SET papers
पश्चिम बंगाल / West Bengal WB SET (code 19) X और Y series; कुंजी केवल X series की – Y वालों को jumbling order देखना होता है WB SET papers
कर्नाटक / Karnataka K-SET (code 13) प्रश्नपत्र प्रकाशित नहीं, पर कुंजी तीन चरणों में K-SET keys
तेलंगाना / Telangana TS SET (code 25) Paper-II में 60 प्रश्न, कोई भी 50 हल करने होते हैं TS SET papers
महाराष्ट्र / Maharashtra MH-SET Paper-II प्रश्नपत्र उपलब्ध; विषयवार कुंजी नहीं MH-SET papers
मध्य प्रदेश / Madhya Pradesh MP SET LIS Paper-II और अंतिम कुंजियाँ MP papers
पूर्वोत्तर / North-East SLET NE आठों राज्यों की एक परीक्षा; केवल कुंजियाँ प्रकाशित SLET NE keys

ध्यान दें / Caution

HP SET में Library Science विषय नहीं है – हिमाचल के अभ्यर्थी UGC NET या उच्च न्यायालय/HPPSC की लाइब्रेरियन भर्ती पर ध्यान दें। Odisha, Bihar और Jharkhand में आधिकारिक LIS प्रश्नपत्र सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं मिलते।

सभी राज्यों के प्रश्नपत्र एक जगह / All States in One Place

ऊपर के सभी राज्यों के आधिकारिक प्रश्नपत्र और उत्तर-कुंजियाँ राज्यवार एक पेज पर: State Eligibility Test – Library Science Question Papers। हर download link आयोग के अपने server का है।

UGC NET के पुराने Library Science प्रश्नपत्र यहाँ देखें: UGC NET Library Science Question Papers। Unit-wise syllabus: UGC NET LIS Syllabus।

By Tutor